
रक्षा बंधन क्या है - What Is Raksha Bandhan
रक्षा बंधन भारत देश में मनाये जाने वाले सबसे प्राचीन त्योहारों में से एक है, जो भाई और बहन के बीच पवित्र बंधन को दर्शाता है।
यह त्यौहार भारतीय पंचाग के श्रावण मास में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष चंद्रमा की गति की स्थिति के अनुसार तिथियां बदलती रहती हैं।
यह त्योहार भाई के अपनी बहन के लिए सौहार्द और प्रेम का दिन होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें सभी प्रकार के कठिनाइयों से रक्षा के लिए इश्वर से प्रार्थना करती है।
ऐसा माना जाता है कि ये रक्षात्मक धागा हमेशा भाइयों को किसी भी संकट से दूर रखती है। इस अवसर बहनें अपने भाई के लिए लंबी उम्र और खुशियों की कामना करती हैं।
वे बदले में, उपहार देते हैं जो एक प्रण है कि वे अपनी बहनों की हमेशा रक्षा करेंगे। इन राखियों के भीतर भाई-बहनों के पवित्र भावनाओं और शुभकामनाओं का वास होता है। यह त्यौहार मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है।
यह भाई-बहन के बीच के रिश्ते को सम्मान देने की एक प्राचीन परंपरा है, और उसकी सदैव रक्षा करने की प्रतिज्ञा का प्रतीक है। इस उत्सव की छुट्टी के बारे में जानें, और आप कैसे समारोहों में भाग ले सकते हैं।
रक्षा बंधन कब है - Raksha Bandhan 2021 Date
इस साल रक्षा बंधन 22 अगस्त, 2021 रविवार को मनाया जाएगा।
रक्षा बंधन का अर्थ - Raksha Bandhan meaning
रक्षा बंधन शब्द का सामान्य अर्थ है "सुरक्षा का बंधन।" यह संस्कृत शब्द राखी से आता है, एक प्रकार का कंगन या धागे से बना एक बंधन, जिसे बहनें अपने भाई की कलाई पर उनकी रक्षा के लिए बाँधती हैं।
पंजाब में रक्षा बंधन - Raksha Bandhan in Punjab?
पंजाब जो एक उत्तर भारतीय सीमावर्ती राज्य है, यहाँ रक्षा बंधन लोगों के समूहों के बीच भाईचारे और एकता के बंधन के प्रतीक के रूप में प्रारंभ हुआ।
चूंकि यह एक सीमावर्ती राज्य है, इसलिए पंजाब अक्सर पड़ोसी सेनाओं और बाह्य आक्रमणों का सामना करना पड़ता था। इसलिए, रक्षा बंधन मुख्य रूप से पंजाबी सेना और राज्य के लोगों के बीच के एक बंधन का प्रतीक था जो इस देश (वर्त्तमान में राज्य) की सुरक्षा करते थे।
पंजाब में समय बीतने के के साथ, यह त्योहार भाई-बहन के बंधन के प्रतीक के रूप में भी मनाने की शुरुआत हो गयी।
रक्षा बंधन की उत्पत्ति - Origins of Raksha Bandhan
इस त्योहार के मनाये जाने से जुड़ी कई कहानियां प्रचलित हैं, उनमें से कुछ नीचे वर्णन किया गया है :
ऐसा कहा जाता है कि एक बार भगवान कृष्ण अंगुली एक अस्त्र जख्मी हो गया था। उस समय पांडवों की पत्नी द्रौपदी ने अपनी साड़ी का एक कोना फाड़ कर कृष्ण की अंगुली पर पट्टी बांध दी।
इस उपकार के बदले में, श्री कृष्ण ने द्रौपदी को संकट की स्थिति में उसकी रक्षा करने का वचन दिया था। कृष्ण ने इसे 'रक्षा सूत्र' का मान रखा।
जब कौरवों ने दरबारियों से भरे सभा में अपने पतियों के सामने द्रौपदी का चीरहरण कर उसका अपमान करने का प्रयास किया। कृष्ण के आशीर्वाद से, द्रौपदी की साड़ी अंतहीन हो गई जब दुशासन ने साड़ी खिंच कर उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास किया।
दूसरी कहानी भगवान इंद्र से जुड़ी है। देवताओं और राक्षसों के बीच युद्ध के दौरान पराजित होने की आशंका होने पर, उन्होंने अपने गुरु, और सलाहकार, गुरु बृहस्पति से सहायता मांगी।
गुरु बृहस्पति ने उन्हें गुरु के कलाई के चारों ओर एक पवित्र धागा बांधने का निर्देश दिया। इंद्र की पत्नी, इंद्राणी ने बृहस्पति की कलाई पर धागा बांधा और इसके परिणामस्वरूप, देवता इस युद्ध विजयी हुए।
तीसरी कहानी एक राक्षस राजा बाली से संबंधित है। उन्होंने भगवान विष्णु से अपने राज्य की रक्षा करने के लिए कहा।
भगवान विष्णु को राज्य की रक्षा के लिए अपना निवास (बैकुंठ) को छोड़ कर बाली के महल में रहने आना पड़ा। विष्णु की पत्नी लक्ष्मी को बैकुंठ सुना सुना लगने लगा।
तब विष्णु की पत्नी ने भेष बदलकर बाली के महल में प्रवेश किया और बाली की कलाई पर एक धागा बांध दिया। यह रहस्य उजागर करने के बाद कि वह कौन है और वह वहाँ क्यों आई थी और उसने धागा क्यों बांधा था?
राजा बाली लक्ष्मी के अपने पति के प्रति असीम प्रेम से बहुत प्रभावित हुआ, और उसने विष्णु से उसके साथ अपने घर लौटने का निवेदन किया।
रक्षा बंधन की तैयारी - Preparations for Festival
रक्षा बंधन हिंदू चंद्र कैलेंडर के पांचवें महीने श्रावण के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन 10 अगस्त 2022 को मनाई जायेगी।
पर्व के पूर्व, पूर्णिमा के उदय से पहले, बहन रक्षा बंधन अनुष्ठान के लिए आवश्यक कई चीजें एकत्र करती हैं:
• राखी के धागे (लाल और सुनहरे रेशमी धागे)
• कुमकुम पाउडर (माथे में लगाने हेतु)
• दीया (दीपक)
• अगरबत्ती
• मिठाइयाँ
इन वस्तुओं को वह एक बड़ी थाली में इकट्ठा करती हैं।
रक्षा बंधन समारोह
रक्षा बंधन का मुख्य उद्देश्य शांति और प्रेम के पारिवारिक बंधन को तारो-ताज़ा और मजबूत करना है। सबसे पहले, परिवार के सभी सदस्य ईश्वर की अराधना करते हैं।
फिर, जब बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, तो बहन ईश्वर से प्रार्थना करती है और उसके माथे पर कुमकुम लगाती है। वह उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती है और भाई इसके बदले में उसकी रक्षा करने की शपथ लेता है।
राखी बाँधने के दौरान श्लोक और मंत्र भी पढ़े जाते हैं। जब बहन राखी बांधती है, तो वह परंपरागत रूप से अपने भाई मुंह मीठा भी कराती है। बदले में, वह उसे उपहार देता है।
रक्षा बंधन से जुड़ी बातें
राखी
आप अपने घर पर स्वयं कई प्रकार के राखी, धागे या रिबन को एक साथ कई तरीके से जोड़कर बना सकते हैं। इसे और आकर्षक बनाने के लिए मोतियों से सजा सकते हैं।
मिठाइयाँ
सभी त्योहारों की तरह, रक्षा बंधन के दौरान नमकीन और मीठे दोनों तरह के व्यंजनों के साथ मनाया जाता है। कई पारंपरिक व्यंजन हैं, और हर एक परिवार का अपना-अपना पसंदीदा होता है।
आप कई परकार के मेवे और सुगंधित मसाले द्वारा कई सारे व्यंजन घर पर बना सकते हैं जो परिवार के लिए एक अच्छा उपहार बन जायेगा।
पुष्प
रंग-बिरंगे फूलों के बिना कोई भी त्योहार अधुरा लगता है। इनका उपयोग घर को सजाने
और उपहार के रूप में भेजने के लिए किया जाता है। चमकीले टिशू पेपर से बने फूल भी अपने जीवंत रंगों से घर को रौशन कर देते हैं।
ग्रीटिंग कार्ड
लोगों के दोस्त और रिश्तेदार पूरी दुनिया में रहते हैं, इसलिए अब उन्हें रक्षा बंधन की शुभकामना देने के लिए ग्रीटिंग्स कार्ड भेजने का प्रचलन सामान्य है।
आजकल आप रक्षा बंधन कार्डों को ऑनलाइन भी ईमेल कर सकते हैं।
प्यार भरे बंधन का उत्सव
रक्षा बंधन के माध्यम से व्यक्त की गई भावनाओं का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक बंधनों को बनाए रखने की है। आप इस इस पर्व शामिल हो होकर अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपने बंधनों का सम्मान करके जश्न भी मना सकते हैं।
आतिथ्य सत्कार भी हिंदू संस्कृति का प्रमुख अंग है। जिन लोगों से आपका स्नेहात्मक संबंध है उन्हें आमंत्रित करें और उन्हें आपसी स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने के चिन्ह के तौर पर छोटे-छोटे उपहार और मिठाई दें।
Raksha Bandhan Quotes
I'm grateful to God for blessing me with a brother - Happy Raksha Bandhan
I'll never forget the times we spent together ~ Happy Raksha Bandhan
I'm fortunate to have a brother who is always caring about my well-being. Bhai, Happy Raksha Bandhan
Bhaiya mere rakhi ke bandhan ko nibahana! Brother, I wish you a happy Raksha Bandhan
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना ! रक्षा बंधन की शुभकामनाएँ
We may be separated by miles, but we will never be separated by a heart. On this Raksha Bandhan, I'm sending you lots of love and sweets. Happy Raksha Bandhan!
Happy Raksha Bandhan to the most annoying person on the planet, who also happens to be the person I love the most. Many greetings and sweets are on their way to you!
Happy Raksha Bandhan Wishes







