प्रज्ञा मिश्रा कटिंग चाय बायोग्राफी

प्रज्ञा मिश्र अपने निडर और बेबाक पत्रकारिता के चलते सरकार के निशाने पर है। पिछले वर्ष की मई 2020 की तरह कुछ लोगो द्वारा वर्त्तमान में भी प्रज्ञा मिश्र के हत्या किये जाने की झूठी खबर फैलायी जा रही है।
वैसे आपको बता दें की ये फेक न्यूज़ पिछले वर्ष भी चर्चित रही थी जिसका मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को भयभीत करना था।
प्रज्ञा मिश्रा भारत समाचार न्यूज चैनल पर ‘CUTTING चाय ‘ नामक पब्लिक शो से प्रसिद्ध हुई। प्रज्ञा एक सक्रिय महिला पत्रकार हैं जो अपनी निडर और बेबाक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती है।
प्रज्ञा मिश्रा का प्रज्ञा का पन्ना और उल्टा चश्मा यूसी नाम से यूट्यूब चैनल भी है जहाँ अपने दर्शको को देश में हो रही विभिन्न गतिविधियों से निष्पक्ष और जोरदार तरीके से रूबरू करवाती है।
प्रज्ञा अपनी निडर, निष्पक्ष पत्रकारिता और सरकार के क्रियाकलाप की आलोचना करने के कारण लोगो के बीच चर्चित हैं और तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।
प्रज्ञा मिश्रा का कैरियर

प्रज्ञा ने अपनी स्कूली शिक्षा CMS और नवयुग रेडियंस कन्या महाविद्यालय से पूरी की और उसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में जाने का मन बनाया।
इन्होने अपने परिवार के सामने पत्रकारिता में स्नातक करने की इच्छा जताई। परिवार के अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया लेकिन प्रज्ञा के माता पिता ने उनका सपोर्ट किया।
प्रज्ञा मिश्रा ने भोपाल के माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली। प्रज्ञा को थिएटर से भी बहुत गहरा लगाव था इसलिए वे पढाई के साथ साथ थिएटर में भी अभिनय करती थी।
वो अपनी टीम के साथ सड़को पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी करती थी लेकिन इस माध्यम से वे अपनी आवाज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंचा पाती थीं। पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रज्ञा अपने भाई के प्रोडक्शन हाउस में भी काम करने लगी।
वर्ष 2017 में प्रज्ञा को वहाँ के न्यूज़ चैनल भारत समाचार को एक महिला पत्रकार की जरुरत थी। वहां से एक रिपोर्टर के तौर पर काम करने का ऑफर आया जिसे प्रारंभ में जुड़ने से मना कर दिया क्योंकि उस समय भारत समाचार एक नया चैनल था।
कुछ दिनों बाद प्रज्ञा ने यह ऑफर स्वीकार किया और उनको कटिंग चाय नामक शो को होस्ट करने का मौका मिला जिसके जरिए आम आदमी की सरकार के प्रति विचार को जनता तक पहुचाने की जिम्मेवारी दी गई।
प्रज्ञा मिश्रा का कटिंग चाय नामक यह शो इतना प्रसिद्ध हुआ कि प्रज्ञा केवल अब उत्तरप्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के हर कोने-कोने में लोकप्रिय हो गयी। लोग उनको उनकी बेबाक और निडर पत्रकारिता के फैन हो गए।
व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)
Pragya Mishra Biodata / Wikipedia
नाम (Name) | प्रज्ञा मिश्रा यादव (Pragya Mishra Yadav) |
कार्य क्षेत्र (Profession) | समाचार एंकर, रेडियो जॉकी (News Anchor, Radio Jockey) |
प्रथम शो (Debut) | कटिंग चाय न्यूज़ शो (Cutting Chai News Show) |
जन्म तिथि (Date of Birth) | 19 नवम्बर 1994, शनिवार (19 November 1994, Saturday) |
उम्र (2021 के अनुसार) Age | 27 वर्ष (27 Years) |
जन्मस्थान (Birthplace) | आलमबाग, लखनऊ (Alambagh, Lucknow, UP) |
गृहस्थल (Hometown) | आलमबाग, लखनऊ (Alambagh, Lucknow, UP) |
पिता (Father) | सतीश चन्द्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) |
माता (Mother) | रमा मिश्रा (Rama Mishra) |
शादी (Marriage) | हाँ (Yes) |
पति (Husband) | भारत यादव (Bharat Yadav) |
प्रज्ञा मिश्रा का परिवार (Pragya Mishra Family)

प्रज्ञा मिश्रा का 19 नवम्बर 1994, शनिवार को लखनऊ के आलमबाग में हुआ था। प्रज्ञा मिश्रा लखनऊ के एक ब्राह्मण परिवार ताल्लुक रखती हैं।
उनके पिता संगीत के शिक्षक हैं और उनकी माता जी बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में संस्कृत विषय की लेक्चरर रही हैं। प्रज्ञा मिश्रा की एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम काव्य मिश्र है।
प्रज्ञा मिश्रा की शादी (Pragya Mishra Husband Name)

प्रज्ञा मिश्रा शादीशुदा हैं, उन्होंने दिनांक 27 फरवरी 2020 को भारत समाचार चैनल के लिए ही काम करने वाले अपने सहयोगी भारत यादव के साथ शादी की है।
प्रज्ञा ने ब्राह्मण परिवार से संबंधित होकर भी यादव परिवार में शादी कर जातिवाद के खिलाफ लोगों को अपने धारणा को बदलने का सन्देश दिया।